Lenskart New Dress Code Guideline
Lenskart New Dress Code Guideline: पीयूष बंसल की कंपनी लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर खूब बवाल मचा था, जिसमें कहा गया था कि बिंदी, तिलक और हाथ में कलावा बिल्कुल अलाउड नहीं किया जाएगा. हिजाब ठीक है, लेकिन उसका और पगड़ी का रंग काला होना चाहिए. जिसके बाद अब नई स्टाइल लिस्ट जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि सभी धर्मों के प्रतीकों का सम्मान किया जाएगा.