Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

जितना सुंदर, उतना खतरनाक! पृथ्वी का वो कोना जो सूर्य के है सबसे करीब

क्या आप जानते हैं दुनिया की ऐसी जगह के बारे में जहां सूर्य सबसे ज्यादा करीब है. ये जगह जितनी खूबसूरत नजर आती है. उतनी ही ज्यादा खतरनाक है. इस जगह पर कुछ सैंकण्ड भी आंख नहीं खोल पाते लोग.

By Shivani sharma | Updated: December 3, 2025 2:07 PM IST

दुनिया का सबसे खतरनाक कोना

क्या आप जानते हैं दुनिया के ऐसे कोने के बारे में जो की काफी ज्यादा खतरनाक माना जाता है. इसके पीछे की वजह है कि ये जगह सूर्य से इतनी ज्यादा करीब है कि यहां का तापमान काफी ज्यादा अत्यधिक है.

कहां है ये जगह?

बता दें कि इस देश का नाम इक्वाडोर है जो कि दक्षिणी अमेरिका में स्थित है. इस जगह पर जाना सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है क्योंकि ये जगह सूर्य से सबसे ज्यादा नजदीक है.

Advertisement

इक्वाडोर का ये पर्वत है सबसे ज्यादा खतरनाक

आपको बता दें कि इक्वाडोर देश का चिंबोराजो पर्वत का छोर सूर्य के सबसे ज्यादा निकट है. ये पृथ्वी के उभार के चलते सूर्य के सबसे ज्यादा करीब माना जाता है.

आंखे खोलना भी है नामुमकिन?

आपको बता दें कि ये जगह जितनी ज्यादा खूबसूरत नजर आती है, उतनी ही ज्यादा ये जगह चुनौतीपूर्ण है. अधिक तापमान के चलते इस जगह पर खुली आंखों के घूम ही नहीं सकते. यहां जो भी आता है वो एक विशेष प्रकार के चश्में का उपयोग करता है.

Advertisement

कितनी हैं इस पर्वत की ऊंचाई?

आपको बता दें कि चिंबोराजो पर्वत की कुल ऊंचाई 6,263 मीटर है. बता दें जब कोई इंसान चिंबोराजो की चोटी पर खड़ा हो जाता है, तो ऐसा माना जाता है कि वो धरती पर रहने वाले बाकी इंसानों की तुलना में सूर्य के सबसे करीब होता है.

पृथ्वी से कितना दूर है सूर्य?

आपको बता दें कि पृथ्वी से सूर्य की दूरी करीब 150 मिलियन किलोमीटर है. लेकिन साल दर साल इसमें थोड़ा बदलाव देखने को मिलता है.