Planning To Perform Umrah Saudi Arabia Launched Smart Visit Guide In 16 Languages 8318934
उमरा जाने के लिए बना रहे हैं प्लान? सऊदी अरब ने यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा, 16 भाषाओं में लॉन्च हुआ स्मार्ट विजिट गाइड
सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने 16 भाषाओं में नया गाइड जारी किया है. ये गाइड उमरा यात्रा की तैयारी से लेकर वापसी तक मदद करेगा. चलिए आपको बताते हैं इसमें क्या कुछ शामिल है.
Ministry of Hajj and Umrah ने उमराह और विजिट गाइड 16 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में जारी किया है. इसका मकसद दुनियाभर से आने वाले यात्रियों को उनकी अपनी भाषा में सही और आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि यात्रा आसान बने.
People are also watching
2/8
यात्रा से पहले की पूरी तैयारी
ये गाइड उमराह की प्लानिंग से लेकर सऊदी अरब पहुंचने तक का पूरा प्रोसेस समझाता है. इसमें वीजा, डॉक्यूमेंट, स्वास्थ्य नियम और यात्रा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश शामिल हैं, जिससे यात्री पहले से पूरी तैयारी कर सकें.
3/8
एहराम से सई तक हर रस्म की जानकारी
गाइड में उमराह के मुख्य अरकान जैसे एहराम, तवाफ और सई की पूरी जानकारी दी गई है. हर चरण को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि पहली बार आने वाले श्रद्धालु भी आसानी से सही तरीके से इबादत कर सकें.
4/8
दो पवित्र मस्जिदों के नियम
Grand Mosque और Prophet's Mosque में एंट्री, नमाज और व्यवहार से जुड़े नियमों को विस्तार से बताया गया है. इससे भीड़ कम होगी और सभी यात्रियों को शांतिपूर्ण माहौल मिलेगा.
5/8
डिजिटल फीचर्स से आसान नेविगेशन
गाइड में मैप्स, वीडियो लिंक और जरूरी सेवाओं के डिजिटल कनेक्शन जोड़े गए हैं. इससे यात्रियों को रास्ता खोजने, जगह समझने और जरूरी जानकारी पाने में सुविधा होगी, खासकर उन लोगों के लिए जो पहली बार आ रहे हैं.
6/8
भीड़ प्रबंधन और अनुशासन पर जोर
गाइड में व्यवहारिक नियम और व्यवस्थागत दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिनका उद्देश्य भीड़ को कंट्रोल में रखना और सुरक्षा सुनिश्चित करना है. इससे उमराह के दौरान अनुशासन और सुव्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी.
7/8
पहली बार आने वालों के लिए उपयोगी
ये संसाधन नए और अनुभवी दोनों तरह के श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया है. जो लोग पहले उमराह कर चुके हैं, उन्हें भी अपडेटेड नियम और नई सेवाओं की जानकारी यहां एक ही जगह मिलेगी.
8/8
आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध
पूरा गाइड मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.haj.gov.sa/Guides पर उपलब्ध है. यात्री घर बैठे इसे पढ़ सकते हैं और अपनी यात्रा से पहले सभी जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.