सरकार ने प्लास्टिक नोटों को मंजूरी दी
भारत में बड़े स्तर पर पॉलिमर बैंकनोट यानी प्लास्टिक जैसे नोटों के फील्ड ट्रायल की तैयारी हो रही है. केंद्र सरकार की ओर से 10 और 20 रुपये के 1-1 अरब Polymer Notes के ट्रायल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में इसकी जानकारी दी.





