Pm Awas Scheme People Of This State Will Get 2 80 Lakh Permanent Houses Know Eligibility And Application Process Here 8306901
PM आवास योजना को लेकर केन्द्र सरकार की बड़ी घोषणा, इस राज्य के लोगों को मिलेगा 2.80 लाख पक्का मकान, पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया जानें यहां
PM Awas Yojana Chhattisgarh 2026: छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत 2.80 लाख नए घरों को मंजूरी दी गई है, जिसमें से 2.65 लाख का काम शुरू हो चुका है. पात्र लाभार्थियों को घर बनाने के लिए 2.5 लाख रुपये की सहायता राशि तीन किश्तों में सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी.
छत्तीसगढ़ में अपने पक्के घर का सपना देख रहे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए केंद्र सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है. केंद्र सरकार ने PMAY-U के तहत छत्तीसगढ़ के लिए एक साथ 2.80 लाख घरों की स्वीकृति दी है.
People are also watching
2/7
निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति
सरकार द्वारा मंजूर किए गए 2.80 लाख घरों में से लगभग 2.65 लाख मकानों का निर्माण कार्य पहले ही शुरू किया जा चुका है. सरकार का लक्ष्य है कि इन मकानों को समयबद्ध सीमा (time-bound limit) के भीतर पूरा कर चाबी लाभार्थियों को सौंप दी जाए.
3/7
योजना के लिए वित्तीय स्वीकृति
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के अनुसार, इस विशाल परियोजना के लिए कुल 4000 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है. इसमें से 3550 करोड़ रुपये की राशि निर्माण में तेजी लाने के लिए जारी भी की जा चुकी है.
4/7
लाभार्थी को कितनी मिलेगी आर्थिक मदद?
योजना की लाभार्थी आधारित निर्माण (BLC) कैटेगरी के तहत, एक पात्र परिवार को अपना मकान बनाने के लिए कुल 2.5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.
5/7
केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी
इस सहायता राशि में केंद्र और राज्य दोनों का योगदान होता है. कुल 2.5 लाख रुपये में से 1.5 लाख रुपये केंद्र सरकार द्वारा और 1 लाख रुपये राज्य सरकार द्वारा दिए जाते हैं.
6/7
कितनी किश्तों में मिलेगी राशि?
मकान बनाने के लिए पैसा एक साथ नहीं, बल्कि निर्माण की प्रगति के आधार पर तीन चरणों (3 Installments) में मिलता है. पहली किस्त यानि 40% राशि मकान की नींव रखने पर मिलेगी. दूसरी किस्त में भी 40% राशि, लिंटल लेवल तक काम होने पर मिलेगी. तीसरी किस्त यानि शेष 20% राशि निर्माण पूरा होने और फिनिशिंग पर लाभार्थियों को मिलेगा.
7/7
आवेदन प्रक्रिया और पात्रता शर्तें
इच्छुक लोग पीएम आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Apply for PMAY-U 2.0 ऑप्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसमें SC, ST, महिलाएं और ट्रांसजेंडर वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी, बशर्ते वे गरीबी रेखा (BPL) के नीचे आते हों और यह उनका पहला घर हो.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.