9.32 करोड़ किसानों का खत्म हुआ इंतजार
सरकार किसानों की आर्थिक मदद के लिए कई तरह के स्कीम चलाती है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ऐसी ही एक योजना है. PM मोदी ने 24 फरवरी 2019 को इस योजना की शुरुआत की थी. PM-KISAN योजना के तहत पात्र छोटे और सीमांत किसानों को हर 4 महीने में 2000 की आर्थिक मदद मिलती है. इस तरह साल भर में किसानों को तीन किस्तों में कुल 6,000 की मदद मिलती है. स्कीम के तहत अब तक किसानों को 21वीं किस्त दी जा चुकी है. अब 22वीं किस्त जारी होने की डेट भी आ चुकी है.