24 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी किसान सम्मान निधि योजना
किसानों की इनकम और कृषि उपज को बढ़ाने के मकसद से सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती हैं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ऐसी ही एक योजना है. PM मोदी ने 24 फरवरी 2019 को इस योजना की शुरुआत की थी. PM-KISAN योजना के तहत पात्र छोटे और सीमांत किसानों को हर 4 महीने में 2000 की आर्थिक मदद मिलती है. इस तरह साल भर में किसानों को तीन किस्तों में कुल 6,000 की मदद मिलती है.