11 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार (19 नवंबर) को PM किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे. इस योजना के तहत देशभर के पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है.यह राशि तीन बराबर किस्तों यानी 2000-2000 रुपये में दी जाती है.केंद्र सरकार की यह सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजनाओं में से एक है.अब तक 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 3.70 लाख करोड़ रुपये का फायदा मिल चुका है. हालांकि, यूपी के 2.82 लाख किसानों ने अगर फार्मर आईडी नहीं क्रिएट की है, तो उन्हें 21वीं किस्त नहीं मिलेगी.