किसानों को कब मिलेगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास की यात्रा में किसानों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते आए हैं. किसानों की कृषि उपज को बढ़ाने और आमदनी में इजाफा करने के लिए सरकार कई तरह की स्कीम चलाती है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) ऐसी ही एक स्कीम है. इसके तहत पात्र किसानों को सरकार हर 4 महीने बाद 3 किस्तों में कुल 6 हजार रुपये देती है. अब तक 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को इस योजना का फायदा मिल चुका है.