ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया और ये संबोधन हर बार की तरह रात 8 बजे हुआ. लोगों के मन में एक बार फिर ये सवाल उठ रहा है कि प्रधानमंत्री हर बार यही समय क्यों चुनते हैं?
People are also watching
2/8
सारे बड़े फैसले रात 8 बजे ही बताए गए
चाहे नोटबंदी का धुआंधार ऐलान हो या फिर कोरोना महामारी में लॉकडाउन की घोषणा. प्रधानमंत्री मोदी ने ज्यादातर ऐतिहासिक फैसले रात 8 बजे के समय ही देश को बताए हैं.
3/8
नोटबंदी से लेकर लॉकडाउन तक, सब 8 बजे
साल 2016 में नोटबंदी, 2019 में मिशन शक्ति, आर्टिकल 370 का हटना, 2020 में जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन. यह सभी बड़े फैसले रात 8 बजे ही सामने आए. चलिए जानते हैं ऐसे क्यों होता?
4/8
8 नंबर पीएम मोदी के लिए बहुत खास है
मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर को हुआ, जिसका जोड़ 1+7 = 8 होता है. ये अंक जुड़ा है शनिदेव से, जो न्याय, कर्म और आम लोगों के देवता माने जाते हैं.
5/8
शनि देव का PM मोदी से है खास रिश्ता
पीएम मोदी हमेशा गरीब, सफाईकर्मी और मजदूरों को अपने कार्यक्रमों में शामिल करते हैं. क्योंकि यही वर्ग शनि देव का प्रतिनिधित्व करता है - जैसे 2019 में कुंभ में सफाईकर्मियों के पैर धोना.
6/8
कर्म, न्याय और शनि देव
मोदी के फैसलों में एक तरह की स्थिरता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की भावना होती है, जोकि शनि के गुणों से मेल खाती है- कर्म प्रधान और निष्पक्ष.
7/8
रात 8 बजे का समय होता है सबसे असरदार
यह समय ऐसा होता है जब लोग टीवी देख रहे होते हैं, खाना खा रहे होते हैं या परिवार के साथ बैठे होते हैं – यानि की पीएम की बातें सब तक एक साथ और तुरंत पहुंचती हैं.
8/8
यह टाइम देश को साथ लाता है
रात 8 बजे जो भी ऐलान होता है, वो सीधे लोगों के दिल-दिमाग तक उतरता है. चाहे वो आर्थिक फैसला हो, सुरक्षा से जुड़ा हो या स्वास्थ्य से – यही टाइमिंग सबसे ज्यादा जुड़ाव बनाता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.