Pm Modi Foreign Visits Timeline From 2014 To 2025 Which Country Currency Has Strongest Value 8235007
11 साल में PM मोदी ने घूमे कितने देश? इनमें से कहां की करेंसी है सबसे ज्यादा मजबूत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का पीएम बने 11 साल हो गए है. इन सालों में उनका कार्यकाल केवल देश के भीतर तक सीमित नहीं रहा बल्कि वैश्विक मंच पर भी वो भारत को लेकर पहुंचे हैं. चलिए जानते हैं पिछले 11 सालों में PM मोदी ने किन-किन देशों की यात्रा की है.
प्रधानमंत्री मोदी भारत में सबसे ज्यादा विदेश यात्रा करने वाले पीएम बन गए हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2014 में पहली बार पीएम बनने के बाद उन्होंने अब तक 97 विदेश दौरे किए और 79 देशों का दौरा किया.
People are also watching
2/12
इन यात्राओं से मजबूत हुए भारत के विदेशों से रिश्ते
आपको बता दें कि पीएम मोदी कि ये यात्राएं केवल औपचारिकता के लिए ही नहीं थी, बल्कि ये दूसरे देशों के साथ रणनीतिक संबंध बनाने से लेकर भारत के साथ व्यापार और सुरक्षा समझौते करने का जरिया बनीं.
3/12
साल 2014 में शुरू हुई यात्रा
नरेंद्र मोदी जब पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने तो सबसे पहले साल उन्होंने भूटान, नेपाल, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की यात्रा की.इस दौरान पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी भाषा में भाषण दिया.
4/12
साल 2015 की यात्राएं
साल 2015 में पीएम मोदी ने श्रीलंका, सेशेल्स, मॉरीशस ,यूएई, सऊदी अरब और ईरान तक की यात्रा की. इस दौरान पीएम मोदी ने खाड़ी देशों से रिश्ते मजबूत किए.
5/12
2016 में पीएम मोदी की यात्राएं
साल 2016 में पीएम मोदी ने पूरा फोकस बड़ी शक्तियों से सीधी बातचीत पर रखा. इस दौरान वो अमेरिका, रूस, चीन और यूरोप के प्रमुख देशों के दौरे पहुंचे. जिसके बाद ब्रिक्स और जी-20 जैसे मंचों पर भारत को तवज्जों दी जाने लगी.
6/12
2017 में पहली बार भारत-इजरायल संबंधों को दिशा मिली
इस साल पीएम मोदी ने जर्मनी और फ्रांस के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को मजबूत किया. इस दौरान पहली बार भारत-इजरायल के रिश्तों को नई दिशा मिली.
7/12
2018 में पीएम मोदी ने ईस्ट से ग्लोबल साउथ तक अपने रिश्तों को मजबूत किया
साल 2018 में पीएम मोदी सिंगापुर, इंडोनेशिया, मलेशिया जैसे देशों में दौरा करने पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने ये साफ किया कि वो न केवल ताकतवर देशों से, बल्कि विकासशील देशों के साथ भी अपने रिश्ते मजबूत करना चाहते हैं.
8/12
साल 2019 में पीएम मोदी की विदेशी यात्रा
पीएम मोदी ने अपवे दूसरे कार्यकाल में अमेरिका, रूस, फ्रांस और जापान जैसे शक्तिशाली देशों के दौरे किए. जिससे भारत के इंटरनेशनल स्तर पर संबंध मजबूत दिखें.
9/12
साल 2020-2021 के बीच डिजिटल डिप्लोमेसी
पीएम मोदी ने साल 2020 से 2021 के बीच कोविड के कारण विदेशी यात्राएं कम की. इस दौरान वैक्सीन डिप्लोमेसी पर फोकस रहा.
10/12
साल 2022–2024 के बीच की यात्राएं
इन सालों में यूक्रेन-रूस युद्ध के चलते पीएम मोदी ने संतुलित रुख अपनाया. इस बीच उनके यूरोप, खाड़ी और एशिया के दौरे जारी रहे.
11/12
10 सालों में 70 देश की यात्रा
पीएम मोदी ने 2014 से 2024 के बीच 70 से ज्यादा देशों की यात्रा की.
12/12
2025 में पीएम मोदी के विदेशी दौरे
इस साल पीएम मोदी ने सबसे पहले फ्रांस और संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा किया. फिर मार्च के महीने में मॉरीशस का दौरा. अप्रैल में पीएम मोदी ने थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा की. जुलाई में उन्होंने 5 देशों की सबसे लंबी यात्रा की. सितंबर और नवंबर के बीच पीएम मोदी ने अफ्रीकी और यूरोपीय भागीदारों के साथ तकनीकी, रक्षा और ऊर्जा संबंधों के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन शिखर वार्ताओं में भाग लिया. इसके अलावा दिसंबर के महीने में पीएम मोदी जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर निकले.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.