PM Modi Us visit: पीएम मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. आइए तस्वीरों में देखते हैंं उनका दौरा.
1/17
बाइडेन ने किया मोदी का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.
2/17
बाइडन ने गर्मजोशी से मिला हाथ
वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में बाइडन ने मोदी का व्यक्तिगत तौर पर डिनर के लिए बुलाया. रात्रिभोज के लिए पहुंचने पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला जिल ने स्वागत किया.
3/17
बाइडेन ने मोदी को गले लगाया
मुलाकात के दौरान अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी को गला लगा लिया.
4/17
दिखी जुगलबंदी
स्वागत समारोह के दौरान पीएम मोदी और बाइडन की जुगलबंदी भी देखी गई.
5/17
बाइडेन ने कही ये बातें
बाइडेन ने कहा, इस आधिकारिक राजकीय यात्रा के साथ हम दुनिया के सबसे पुराने और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को एक साथ ला रहे हैं. अमेरिका-भारत साझेदारी गहरी और व्यापक है. हम संयुक्त रूप से वैश्विक चुनौतियों से निपटते हैं. लेकिन हमारा रिश्ता केवल सरकारों तक था. अब हम उन परिवारों और दोस्ती का जश्न मना रहे हैं जो दुनिया भर में फैले उन लोगों के लिए है जो हमारे दोनों देशों में बंधन को महसूस करते हैं.
6/17
राजकीय डिनर में 400 लोग शामिल होंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर हैं. बाइडन दंपति व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में 22 जून बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी के लिए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे, जिसमें 400 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है
7/17
पीएम मोदी ने बाइडन को कई चीजें गिफ्ट की
प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को व्हाइट हाउस में एक निजी रात्रिभोज के दौरान राष्ट्रपति बाइडन को जो अन्य उपहार भेंट किए उनमें राजस्‍थान के शिल्‍पकारों द्वारा बनाए गए चांदी के नारियल, 24 कैरेट के सोने का सिक्‍का और हॉलमार्क वाला चांदी का सिक्‍का प्रमुख है
8/17
गिफ्ट के बारे में जानकारी दी
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने गिफ्ट के बारे में बाइडेन को जानकारी भी दी.
9/17
कमाल का बॉडी लैंग्वेज
पीएम मोदी का बाइडेन के सामने बॉडी लैंग्वेज देखने लायक था.
10/17
बाइडन के साथ मीटिंग करेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन रक्षा, अंतरिक्ष और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में बढ़ते भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए उच्च स्तरीय वार्ता करने से पहले बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में आमने-सामने की बैठक करेंगे.
11/17
इन मुद्दों पर होगी बातचीत
व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों नेता शैक्षणिक आदान-प्रदान तथा लोगों के बीच परस्पर संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे. साथ ही जलवायु परिवर्तन से लेकर कार्यबल विकास और स्वास्थ्य सुरक्षा की साझा चुनौतियों से निपटने के लिए एक साथ मिलकर काम करने के तरीकों पर बातचीत करेंगे
12/17
अमेरिका से संंबंध हुए और गहरे
व्हाइट हाउस ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘यह यात्रा अमेरिका और भारत के बीच घनिष्ठ और करीबी साझेदारी तथा परिवार एवं मित्रता के गर्मजोशी भरे संबंधों को और मजबूत करेगी जो अमेरिकियों तथा भारतीयों को एक साथ जोड़ता है
13/17
गिफ्ट की ये चीजें
प्रधानमंत्री ने उपनिषदों के 10 सिद्धांत पर आधारित पुस्‍तक के अंग्रेजी अनुवाद के पहले संस्‍करण की एक प्रति भी राष्‍ट्रपति बाइडन को भेंट की.
14/17
मोदी ने गिफ्ट की कीमती चीजें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को वनस्पतियों और जीव-जंतुओं की सूक्ष्‍म नक्काशी वाला, चंदन की लकड़ी का एक विशेष हस्‍तनिर्मित, खूबसूरत बक्‍सा उपहार स्वरूप भेंट किया जो अनुभव के साथ साथ भारतीय परंपरा के मूल्यों और सम्मान को रेखांकित करता है.
15/17
गैरी ई. डिकर्सन से बातचीत
पीएम मोदी यूएसए में एप्लाइड मैटेरियल्स के गैरी ई. डिकर्सन से भी बातचीत की
16/17
कार्यक्रम में जिल के साथ मोदी
वर्जीनिया में नेशनल साइंस फाउंडेशन में अमेरिका की प्रथम महिला जिल के साथ पीएम मोदी
17/17
प्रवासी भारतीयों से मिले मोदी
पीएम मोदी ने वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.