Pm Narendra Modi Participates In Lakhpati Didi Sammelan At Maharashtra Jalgaon 7193265
महाराष्ट्र में 'लखपति दीदियों' से मिले PM मोदी, नारी शक्ति को दिया सुरक्षा की गारंटी का आश्वासन
Maharashta Lakhpati Didi Sammelan: महाराष्ट्र के जलगांव में आज लखपति दीदी महासम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की 6 महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार (25 अगस्त) को महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित 'लखपति दीदी महासम्मेलन' कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने स्व-सहायता समूहों को 5 हजार करोड़ रुपये का लोन जारी किया, साथ ही 11 लाख लखपति दीदियों को सर्टिफिकेट दिया.
People are also watching
2/8
लखपति दीदी के इस सम्मेलन में देश के अलग-अलग राज्यों से करीब सवा लाख महिलाओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान, इन बहनों ने प्रधानमंत्री को अपना आशीर्वाद दिया.
3/8
जलगांव में ‘लखपति दीदी’ से बातचीत करते हुए मोदी ने 2,500 करोड़ रुपये की निधि जारी की. जिससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों के 48 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा.
4/8
लखपति दीदी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- पिछले 10 वर्षों में एक करोड़ लखपति दीदी बनीं और सिर्फ दो महीने में 11 लाख और लखपति दीदी जुड़ गईं.
5/8
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करने के वास्ते कानूनों को मजबूत कर रही है. हमने साल-दर-साल महिलाओं के हित में फैसले लिये.
6/8
प्रधानमंत्री ने कहा, महिलाएं हर घर और हर परिवार की समृद्धि की गारंटी देती हैं. लेकिन, महिलाओं की मदद की गारंटी देने वाला कोई नहीं था. इसलिए आपके बेटे और भाई ने महिलाओं के जीवन को आसान बनाने का संकल्प लिया.
7/8
उन्होंने कहा, आपने सुना होगा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है. इसमें महिलाओं की बहुत बड़ी भूमिका है.
8/8
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा- कि ‘लखपति दीदी योजना’ का उद्देश्य न केवल महिलाओं की आय बढ़ाना है, बल्कि भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाना भी है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.