केंद्र सरकार ने शुरू की पीएम राहत योजना
भारत में सड़क दुर्घटनाएं एक गंभीर समस्या हैं, जहां हर साल हजारों लोग अपनी जान गंवा देते हैं. अक्सर यह देखा गया है कि हादसे के तुरंत बाद अगर मरीज को सही इलाज मिल जाए, तो उसकी जान बचाई जा सकती है. इसी दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने पीएम राहत योजना की शुरुआत की है.