लंबे होने का खामियाज़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया रही पूजा बत्रा ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने अनुभव को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि लंबी हाइट की वजह से उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. पुराने दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, उनके साथ काम करने से लोग कतराते थे. यही नहीं, अपने को-एक्टर्स की हाइट को मैच करने के लिए उन्हें कैमरे के सामने अपनी लेग्स को स्प्लिट्स करना पड़ता था ताकि उनका कद थोड़ा छोटा दिख सके.