पैसा डबल करने वाली पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम
बैंकों की तरह पोस्ट ऑफिस भी कई तरह के सेविंग और इंवेस्टमेंट स्कीम चलाते हैं. इनमें कुछ शॉर्ट टर्म स्कीम होती है, तो कुछ लॉन्ग टर्म स्कीम. लेकिन, सेविंग और इंवेस्टमेंट के बारे में सोचते समय अक्सर हम पोस्ट ऑफिस की इन स्कीमों के खंगालना भूल जाते हैं. सेफ इंवेस्टमेंट और जोरदार रिटर्न की बात की जाए, तो पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम किसान विकास पत्र का कोई जवाब नहीं. इस स्कीम के तहत महज 115 महीनों में आपका पैसा डबल हो जाता है. KVP अकाउंट से आप इमरजेंसी के वक्त लोन भी ले सकते हैं.