अब मेंढक की इस चीज से होगा कैंसर का इलाज
मेडिकल साइंस काफी आगे निकल चुका है. कई नामुमकिन सी लगने वाली सर्जरी भी कामयाब हो जा रही हैं. लेकिन, अब तक कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए कोई फुल प्रूफ दवा नहीं इजाद की जा सकी है. लेकिन, जापान में हुए एक रिसर्च ने अब कैंसर के इलाज को लेकर नई उम्मीद जगा दी है. जापान के वैज्ञानिकों ने मेंढक और छिपकली की आंतों में पाए जाने वाले एक खास बैक्टीरिया की पहचान की है. ये बैक्टीरिया इंसानों में होने वाले खतरनाक कोलोरेक्टल कैंसर को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है.