सेल्फ मेडिकेशन आपके शरीर के लिए खतरनाक
हमारे सिर में दर्द होता है, तो हम एस्पिरिन खा लेते हैं. मसल्स में दर्द हो या बुखार सा लगे, तो केमिस्ट शॉप से खरीदकर पैरासिटामॉल खा लेते हैं. पेट या दांत में दर्द होने पर ब्रूफेन या डाइक्लो प्लस नाम का पेन किलर ले लेते है. इससे फौरन राहत भी मिल जाती है. इसलिए ये दवाइयां पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली ओवर-द-काउंटर दवाए हैं.