आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की स्कीम
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मोदी सरकार ने कई बेहतरीन स्कीम की शुरुआत की है. इनमें मुद्रा योजना शामिल है. छोटे उद्यमियों और घरेलू महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में PM मुद्रा योजना (PMMY) लॉन्च की थी. इस स्कीम के जरिए छोटे-छोटे कारोबार करने वालों, रेहड़ी-पटरी चलाने वालों, महिलाओं और छोटी दुकानें खोलने वालों को पहले 10 लाख रुपये तक का लोन मिलता था. लेकिन, सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में लोन की लिमिट को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर सीधे 20 लाख रुपये कर दिया था.