सरकार का किफायती हेल्थ इंश्योरेंस
बढ़ती महंगाई के साथ-साथ रोटी से लेकर दवाई तक... हर चीज महंगी होती जा रही है. इसमें मेडिकल सुविधा भी शामिल है. कोरोना महामारी के बाद से हेल्थ इंश्योरेंस या मेडिक्लेम पॉलिसी की मांग बढ़ी है. हेल्थ इंश्योरेंस होने से इमरजेंसी और गंभीर बीमारी के समय आपको इलाज कराने में मदद मिलती है. अमूमन हर सैलरीड क्लास का कंपनी की तरफ से कोई न कोई हेल्थ इंश्योरेंस जरूर कराया जाता है. ज्यादातर लोग अपने हिसाब से हेल्थ पॉलिसी भी लेते हैं. लेकिन, ऐसा हर किसी के लिए मुमकिन नहीं होता. इसलिए गरीब तबकों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार एक शानदार हेल्थ स्कीम चलाती है. इसका नाम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है.