केंद्र सरकार की शानदार स्कीम है PMJJBY
बढ़ती महंगाई के साथ-साथ हर चीज महंगी होती जा रही है. इसमें मेडिकल सुविधा भी शामिल है. वैसे तो अमूमन हर सैलरीड क्लास का कंपनी की तरफ से कोई न कोई हेल्थ इंश्योरेंस जरूर कराया जाता है. ज्यादातर लोग अपने हिसाब से हेल्थ पॉलिसी भी लेते हैं. लेकिन ऐसा हर किसी के लिए मुमकिन नहीं होता. इसलिए गरीब तबकों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार एक शानदार हेल्थ स्कीम चलाती है. इसका नाम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है.