अयोध्या में राम लला की स्थापना के बाद अब भव्य राम दरबार को भी स्थापित कर दिया गया है और इसे मंदिर के पहले स्थल पर प्रतिष्ठित किया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं राम,सीता को किस पत्थर से तराशा गया है और क्या है इसकी खासियत
People are also watching
2/8
1000 वर्षों तक पूरी तरह से सुरक्षित
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक मूर्ति को जिस पत्थर से बनाया है वो इतनी मजबूत है कि आने वाले 1000 सालों तक इसे कुछ नहीं होगा और ये पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगी.
3/8
शिला 40 साल पुरानी है
इसके साथ ही राम दरबार की मूर्ति को बनाने के लए संगमरमर की जो शिला चुनी गई है वह करीब 40 साल पुरानी है और उन्होंने दावा किया कि इस मूर्ति की चमक कभी कम नहीं होगी.
4/8
हमेशा बनेगी चमक
राम दरबार को जिन संगमरमर के पत्थरों से बनाया है, वो बेहद मजबूत है और इमें जो प्राकृतिक चमक और आभा है वह वर्षों तक नहीं बल्कि सदियों तक यूं ही बनी रहेगी.
5/8
सफेद संगमरमर से तैयार की गई है
राम दरबार को बनाने के लिए राजस्थान के मकराना से लाए गए खास और महंगे वाले सफेद संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है.
6/8
जयपुर में तराशी गई मूर्तियां
मूर्ति बनाने की बात करें तो इसे जयपूर में तैयार किया गया है. दो मुख्य यानि की राम और सीता की मूर्तिया एक ही संगमरमर के पत्थर से बने हीं. वहींलक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की मूर्ति के लिए अलग संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है.
7/8
कितना समय लगा है
25 कारिगर करीब 10 घंटो तक हर दिन काम करते थे और इसे बनाने में 8 महीने का समय लगा है.
8/8
राम दरबार की मूर्तियां
राम दरबार की मूर्तियों में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी विराजमान . 5 जून को राम दरबार को स्थापित किया गया है और कुछ समय बाद भक्त इसके दर्शन करेंगे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.