प्रतीक बब्बर की शादी और रिश्तों में दरार
राज बब्बर और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने 14 फरवरी 2025 को वेलेंटाइन डे के अवसर पर अपना जीवन फिर से शुरू किया. उन्होंने प्रिया बनर्जी से शादी की. प्रतीक और प्रिया बनर्जी काफी समय से डेट कर रहे हैं. इस जोड़े ने शुक्रवार को अपने पारंपरिक समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. दोनों ने लिखा, 'मैं हर जन्म में तुमसे शादी करूंगा #priyaKApreteik'. प्रतीक और प्रिया ने तरुण ताहिलियानी द्वारा डिजाइन की गई ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी. प्रिया ने सुनहरे रंग का लहंगा पहना था जबकि प्रतीक ने ओपन शेरवानी, शर्ट और धोती सेट में अपने लुक को पूरा किया. लेकिन अब इस शादी की वजह से प्रतीक और उनके सौतेले भाई की रिश्ते में दरार आ गई है.