Prem Kumar Bihar Assembly Speaker Education Qualification And Nine Time Mla From Gaya Town Seat Prem Kumar Net Worth 2025
कितने पढ़े-लिखे हैं कभी चुनाव नहीं हारने वाले बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार? संपत्ति के बारे में भी जान लीजिए
Prem Kumar Net Worth: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार गया टाउन विधानसभा सीट से साल 1990 से विधायक हैं. वह लगातार 9वीं बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. आइये जानते हैं कितने पढ़े-लिखे हैं प्रेम कुमार और उनके पास कितनी संपत्ति है.
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया. प्रेम कुमार लगाता 9वीं बार एक ही विधानसभा सीट से विधायक चुने गये हैं. प्रेम कुमार के पास कभी चुनाव नहीं हारने का भी रिकॉर्ड है.
People are also watching
2/8
पहली बार कब विधायक बने प्रेम कुमार?
प्रेम कुमार पहली बार साल 1990 में विधायक बने थे और तब से लगातार 9 बार जीत दर्ज कर चुके हैं. साथ ही अत्यंत पिछड़े वर्ग के नेताओं में वह अपनी पहचान बना चुके हैं.
3/8
वैश्य समाज में अच्छी पकड़
प्रेम कुमार ने साल 1990 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस नेता जय कुमार पालित को हराकर सियासी पारी का आगाज किया. प्रेम कुमार की वैश्य समाज में अच्छी पकड़ है.
4/8
कितने पढ़े-लिखे हैं प्रेम कुमार?
70 साल के प्रेम कुमार के पास MA, एलएलबी की डिग्री है. इसके साथ-साथ उन्होंने साल 1999 में मगध यूनिवर्सिटी से PhD भी की है.
5/8
रह चुके हैं कैबिनेट मंत्री
प्रेम कुमार साल 2015 से 2017 तक नेता विरोधी दल रहे हैं. पहली बार वे साल 2005 में नीतीश सरकार में मंत्री बने थे. इसके बाद 2010, 2017 से 2020 और 2020 से 2024 तक कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं.
6/8
कितनी संपत्ति के मालिक हैं प्रेम कुमार?
आइये जानते हैं वरिष्ठ बीजेपी विधायक प्रेम कुमार कितनी संपत्ति के मालिक हैं. चुनावी हलफनामे के मुताबिक डॉ. प्रेम कुमार की कुल संपत्ति 13.7 करोड़ रुपये से अधिक है.
7/8
प्रेम कुमार पर क्या कोई कर्ज भी है?
13.7 करोड़ रुपये में से उनके पास करीब 12.2 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और लगभग 1.5 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. खास बात यह है कि उन पर किसी तरह की कोई देनदारी नहीं है.
8/8
गया में है दो घर
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, गया में उनके दो घर हैं. एक महावीरी स्कूल के पास पैतृक घर और दूसरा मौलागंज नई सड़क के पास. परिवार का रहना मौलागंज वाले घर में होता है, जबकि पैतृक घर इस समय खाली है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.