priya-18
Indian Women Cricket Team: टीम इंडिया की ओपनर प्रिया पूनिया (Priya Punia) इन दिनों ऑन के साथ ऑफ फील्ड में भी छाई हुई हैं. करीब 10 माह पहले टीम इंडिया की सदस्य बनीं पुनिया बेहद कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं. टीम इंडिया की सबसे ग्लैमरस खिलाड़ी होने के साथ प्रिया अपनी बल्लेबाजी से भी हर किसी को अपना कायल बना रही हैं. दिसंबर 2018 में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया में शामिल किया गया था. इसके बाद उन्होंने 6 फरवरी 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टी-10 इंटरनेशनल खेला. अपनी शानदार खेल और बेहद हॉट लुक के कारण प्रिया एक तरह से नेशनल क्रश बन चुकी हैं. प्रिया अपने पिता सुरेंद्र पुनिया को अपना हीरो मानती हैं. दिल्ली के जीसस एंड मैरी कॉलेज से ग्रेजुएट प्रिया इंस्टाग्राम पर भी तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. बचपन में बैडमिंटन खेलने वाली प्रिया काफी बाद में क्रिकेट खेलना शुरू किया था और आज वह टीम इंडिया की एक बड़ी स्टार बन गई हैं. इंस्टाग्राम पर मौजूद उनके फोटोज कहर ढाहने वाले हैं. पिछले दिनों उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शानदार 75 रनों की पारी खेली थी. अब देखना यह है कि ये 23 वर्षीय स्टार खिलाड़ी आने वाले दिनों में ऑन और ऑफ फील्ड क्या धमाल मचाती हैं.