ट्रैफिक चालान को लेकर अब फिक्र की नहीं है जरूरत
अगर आप रेगुलर कार या बाइक ड्राइव करते हैं, तो कभी न कभी किसी न किसी वजह से आपका चालान जरूर कटा होगा. कई बार चालान की रकम बहुत ज्यादा होती है. कुछ मामलों में ट्रैफिक पुलिस मामूली गलती पर भी ज्यादा रकम का चालान काट देती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो फिक्र करने की जरूरत नहीं है. आपके पास इसी महीने अपने चालान को माफ करवाने का मौका है.