कंपनी भी PF अकाउंट में करती है कॉन्ट्रिब्यूट
सैलरीड क्लास के लिए प्रॉविडेंट फंड बहुत बड़ा सपोर्ट होता है.प्रॉविडेंट फंड का ये ये पैसा आपके रिटायरमेंट के लिए होता है, ताकि नौकरी खत्म होने के बाद आपको जिंदगी का गुजारा करने में मदद मिले.आपके प्रॉविडेंट फंड में 12% अमाउंट कंपनी भी डालती है. कंपनी का कॉन्ट्रिब्यूशन दो हिस्सों में जाता है. 3.67% रकम EPF में जमा होता है. बाकी 8.33% EPS यानी एम्प्लॉयी पेंशन सर्विस में डाला जाता है. इस फंड में जमा रकम पर सरकार हर साल ब्याज देती है, जो फिलहाल 8.25% सालाना है.





