15000 की सैलरी है, तो PF स्कीम में आना जरूरी
सैलरीड क्लास के लिए प्रॉविडेंट फंड (PF) एक बहुत बड़ा सपोर्ट होता है. ये न सिर्फ इमरजेंसी के वक्त काम आता है, बल्कि रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को भी सिक्योर करता है. जब आप नौकरी शुरू करते हैं, तो आपका एक PF अकाउंट खोला जाता है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) इन अकाउंट को ऑपरेट करती है. EPFO के नियमों के मुताबिक, अगर आपकी मंथली सैलरी 15000 है, तो आपको EPF स्कीम में आना पड़ेगा.