IPL की राह चला PSL
पाकिस्तान की टी20 लीग (PSL) ने भी दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग IPL को अपना आदर्श मान लिया है. यहां खिलाड़ियों को कमाई के ज्यादा से ज्यादा अवसर देने के मकसद से लीग की शुरुआत से ही उनकी नीलामी का सिस्टम चालू है. अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) ने यही फैसला कर लिया है. PSL 2026 यानी 11 वें सीजन से पहले यहां भी खिलाड़ी नीलाम होंगे. PSL ने खिलाड़ियों की इस चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए ड्राफ्ट सिस्टम को बंद कर दिया है.