PNB ने डेली कैश ट्रांजैक्शन लिमिट में की कटौती
अगर आपका पंजाब नेशनल बैंक (PNB)में खाता है और इसका डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपके काम की खबर है. PNB ने अपने चुनिंदा डेबिट कार्ड्स (ATM कार्ड) से डेली कैश ट्रांजैक्शन की लिमिट को आधा कर दिया है. नए नियम 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगे.