Putin India Visit 2025 Pm Modi Welcome By Hug Smiling Selfie Private Dinner 8215097
गले मिले, ठहाके लगाए और कार में ली सेल्फी... PHOTOS में देखिए मोदी-पुतिन की केमिस्ट्री
Vladimir Putin India Visit 2025: गुरुवार शाम भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन का पीएम मोदी ने गले लगाकर स्वागत किया. दोनों नेताओं ने साथ सफर किया और सेल्फी ली, जो रिश्तों की गर्माहट दिखाती है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विमान जब दिल्ली लैंड किया, तो प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट पर पहुंचे. उन्होंने गले लगाकर स्वागत किया, जिससे दोनों देशों की दोस्ती की गर्माहट दुनिया के सामने दिख गई.
People are also watching
2/7
दोनों एक ही कार में बैठे और सेल्फी ली
एयरपोर्ट से पुतिन और पीएम मोदी एक ही कार में बैठे. इन्होंने गाड़ी के अंदर हंसते हुए सेल्फी ली. इस फोटो ने साफ कर दिया कि भारत-रूस के बीच रिश्ते सिर्फ कूटनीति तक सीमित नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी बेहद मजबूत हैं.
3/7
स्वागत को लेकर क्रेमलिन ने बड़ा बयान दिया
रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने कहा- पीएम का एयरपोर्ट पर खुद स्वागत करने आना बिल्कुल अप्रत्याशित था, उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी.
4/7
PM आवास पर भी गर्मजोशी भरा स्वागत हुआ
कार से निकलकर दोनों नेता पीएम आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे. यहां पहले से सजावट और खास इंतजाम थे और पुतिन के स्वागत के दृश्य काफी भावुक और दोस्ताना दिखा.
5/7
बैठक से पहले प्राइवेट डिनर का कार्यक्रम
पीएम आवास के अंदर दोनों नेताओं के लिए एक निजी रात्रिभोज रखा गया, जिसमें सिर्फ पुतिन और मोदी मौजूद थे. बड़ी मीटिंग्स से पहले यह डिनर रिश्तों को और गहरा करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
6/7
PM बोले - दोस्त का स्वागत कर अच्छा लगा
पुतिन का स्वागत करने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा - उन्हें अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत कर खुशी हो रही है.
7/7
भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे
बता दें पुतिन और पीएम मोदी 5 दिसंबर को 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. जहां डिफेंस, एनर्जी, ट्रेड, टेक्नोलॉजी और भू-राजनीतिक मुद्दों पर बड़ी चर्चा होने वाली है. (Photos: X)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.