चांद पर न्यूक्लियर पावर स्टेशन
Nuclear Power Plant on Moon: रूस ने चांद पर न्यूक्लियर पावर स्टेशन बनाने की योजना का खुलासा किया है.रूस की सरकारी अंतरिक्ष निगम, रोस्कोस्मोस ने कहा है कि वह 2036 तक एक चंद्र पावर प्लांट बनाने की योजना बना रहा है और इस काम को करने के लिए लावोचकिन एसोसिएशन एयरोस्पेस कंपनी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. हालांकि रोस्कोस्मोस ने स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं की कि प्लांट न्यूक्लियर-पावर्ड होगा, पर रूस के प्रमुख परमाणु अनुसंधान संगठन, रोसाटॉम और कुरचटोव संस्थान इसमें शामिल हैं.