सबसे तेज आबादी बढ़ाने वाला देश
World Population Growth: साल 2000 से 2025 के बीच दुनिया में सबसे तेज आबादी बढ़ाने वाला देश कतर बना है. IMF की रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान यहां की आबादी करीब 423 प्रतिशत बढ़ गई. साल 2000 में कतर की आबादी लगभग 5.94 लाख थी, जो 2025 तक बढ़कर करीब 31 लाख पहुंच गई. इतनी तेज बढ़ोतरी किसी दूसरे देश में नहीं देखी गई. यह बदलाव सिर्फ जन्म दर की वजह से नहीं हुआ, बल्कि बड़ी संख्या में दूसरे देशों से आए लोगों ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई. इसी वजह से कतर आज दुनिया की सबसे तेज आबादी बढ़ाने वाला देश माना जा रहा है.





