Qr Code Scam Scammers Make Your Account Empty By Fake Qr Payment 8298550
स्कैमर्स ने फैलाया नया जाल! QR कोड स्कैन करते ही खाली हो जा रहा है अकाउंट, पेमेंट करने से पहले जान लें ये बातें
QR Code Scam: अगर आप भी हर जगह UPI से पेमेंट करते हैं तो सावधान हो जाएं, इन दिनों स्कैमर्स के निशाने पर QR कोड पेमेंट करने वाले लोग हैं. कई ऐसे मामले आएं, जिसमें QR कोड स्कैन करते ही लोगों के अकाउंट खाली हो जा रहे हैं.
देश में तेजी से QR कोड से पेमेंट का चलन बढ़ा है, लेकिन अब यही सुविधा लोगों के लिए खतरा बन रही है. स्कैमर्स नकली QR कोड के जरिए लोगों के बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं.
People are also watching
2/8
फेक QR कोड
रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्किंग, चाय की दुकान, ठेले और पब्लिक टॉयलेट जैसी जगहों पर असली QR कोड हटाकर नकली QR स्टिकर चिपकाए जा रहे हैं, जिससे लोग अनजाने में ठगी का शिकार हो रहे हैं.
3/8
पेमेंट रिक्वेस्ट वाले QR से हो रही ठगी
स्कैमर्स ऐसे QR कोड इस्तेमाल कर रहे हैं जिनमें पहले से मोटी रकम सेट होती है. यूजर जैसे ही QR स्कैन करता है, उससे सीधे पिन डालने को कहा जाता है और अकाउंट से पैसे कट जाते हैं.
4/8
सतर्क हो जाएं
अगर QR कोड स्कैन करने के बाद आपको खुद अमाउंट डालने का ऑप्शन नहीं मिलता और सीधा पेमेंट अप्रूव या पिन डालने का पेज खुलता है, तो तुरंत ट्रांजैक्शन रोक दें.
5/8
फेक पेमेंट ऐप्स पर भेज रहे नकली QR
कई नकली QR कोड लोगों को असली जैसी दिखने वाली फेक पेमेंट ऐप्स पर ले जाते हैं. वहां पिन या OTP डालते ही बैंक अकाउंट से पैसे गायब हो जाते हैं.
6/8
QR कोड से फोन में डाला जा रहा मैलवेयर
QR कोड स्कैम सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं है. इसके जरिए मोबाइल में मैलवेयर और वायरस इंस्टॉल हो सकते हैं, जिससे स्कैमर आपके फोन, बैंक डिटेल्स और निजी फोटो तक एक्सेस पा सकता है.
7/8
पेमेंट के बाद बैंक SMS जरूर चेक करें
QR से पेमेंट करने के बाद सिर्फ ऐप पर भरोसा न करें. बैंक से आने वाला SMS जरूर चेक करें, ताकि यह कन्फर्म हो सके कि कितनी रकम कटी है और किसे गई है.
8/8
जल्दबाजी में QR पेमेंट न करें
किसी भी पब्लिक जगह पर जल्दबाजी में QR स्कैन न करें. अगर QR स्कैन करने पर ऐप से बाहर किसी और पेज पर ले जाया जाए, तो तुरंत प्रोसेस बंद करें और पेमेंट न करें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.