रचिन रवींद्र ने ठोका शतक
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने चैम्पियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन शतक ठोक दिया. उन्होंने 101 बॉल की पारी में 108 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल था. इसके साथ ही उन्होंने सौरव गांगुली वाले खास क्लब में एंट्री कर ली है.