राहुल गांधी की अंडमान यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हालिया अंडमान-निकोबार दौरा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. उनकी तस्वीरों और वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिससे अंडमान फिर से ट्रैवलर्स के बीच लोकप्रिय बन रहा है.
By Rishabh Kumar | Updated: June 6, 2026 4:56 PM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हालिया अंडमान-निकोबार दौरा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. उनकी तस्वीरों और वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिससे अंडमान फिर से ट्रैवलर्स के बीच लोकप्रिय बन रहा है.
राहुल गांधी समुद्र के साफ नीले पानी में स्कूबा डाइविंग करते नजर आए. वीडियो में रंग-बिरंगी मछलियां और खूबसूरत कोरल रीफ दिखाई दे रही हैं, जिसने एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों को काफी आकर्षित किया.
स्कूबा डाइविंग का मजा लेने के लिए हैवलॉक और नील आइलैंड सबसे लोकप्रिय जगहें हैं. यहां अनुभवी ट्रेनर्स मौजूद रहते हैं, इसलिए तैरना नहीं जानने वाले लोग भी सुरक्षित तरीके से यह अनुभव ले सकते हैं.
दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर के लिए सीधी फ्लाइट मिलती हैं. अक्टूबर से मई तक का समय घूमने के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि मौसम सुहावना और समुद्र शांत रहता है.
अंडमान अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और समुद्र के भीतर की दुनिया के लिए मशहूर है. यहां आने वाले पर्यटक साफ पानी, समुद्री जीवों और शानदार कोरल रीफ का करीब से अनुभव कर सकते हैं.
अंडमान घूमने के लिए स्कूटी किराए पर लेना आसान और किफायती विकल्प है. 400 से 600 रुपये प्रतिदिन में स्कूटी मिल जाती है, जिससे पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार घूम सकते हैं.
अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी भारत के सबसे दक्षिणी छोर इंदिरा पॉइंट भी पहुंचे. ग्रेट निकोबार में स्थित यह जगह शांत माहौल, प्राकृतिक सुंदरता और अलग अनुभव के लिए जानी जाती है. All (Image: Instagram/rahulgandhi)