Rahul Gandhi If Not In Politics Would Have Been Aerospace Entrepreneur Says Congress Leader 8334933
राहुल गांधी पॉलिटिक्स में नहीं होते तो क्या करते? कांग्रेस नेता ने जो बताया, जानकर हैरान हो जाएंगे!
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अगर राजनीति में नहीं होते तो क्या करते. इसका जवाब उन्होंने खुद दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं उनका हैरान कर देने वाला जवाब.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केरल दौरे के दौरान छात्रों और IT प्रोफेशनल्स से बातचीत में अपनी निजी पसंद के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि अगर वे राजनीति में नहीं होते तो उनका करियर पूरी तरह अलग दिशा में जा सकता था.
People are also watching
2/8
नेता नहीं होते तो क्या बनते?
राहुल गांधी ने कहा कि अगर वे राजनीति में नहीं आते तो वे एयरोस्पेस सेक्टर में होते. उनके मुताबिक विमानन और तकनीक की दुनिया हमेशा उन्हें आकर्षित करती रही है और यही वजह है कि वे इस क्षेत्र में काम करना पसंद करते.
3/8
परिवार का रहा है पायलट से रिश्ता
राहुल गांधी ने बताया कि उनके परिवार में पायलट रहे हैं. उनके पिता राजीव गांधी और चाचा दोनों पायलट रहे थे. इसी वजह से विमानन और तकनीक क्षेत्र में उनकी दिलचस्पी बचपन से रही.
4/8
IT प्रोफेशनल्स से खास बातचीत
राहुल गांधी ने केरल के टेक्नोपार्क त्रिवेंद्रम में IT क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने भारत के टेक सेक्टर, रोजगार और भविष्य की तकनीकों पर अपने विचार साझा किए.
5/8
चीन के इंडस्ट्रियल सिस्टम की चर्चा
राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने एक बेहद मजबूत इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन सिस्टम तैयार किया है. उनके मुताबिक दुनिया में उत्पादन के मामले में चीन की ताकत काफी बड़ी है.
6/8
लोकतंत्र को बताया जरूरी
हालांकि, राहुल गांधी ने ये भी कहा कि चीन का सिस्टम लोकतांत्रिक नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत को मजबूत औद्योगिक व्यवस्था बनानी चाहिए, लेकिन अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखते हुए.
7/8
नई तकनीक और युद्ध की बदलती तस्वीर
राहुल गांधी ने वैश्विक युद्ध तकनीक का जिक्र करते हुए कहा कि अब युद्ध में ड्रोन और नई इलेक्ट्रिक तकनीकों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. उनका कहना है कि आने वाले समय में तकनीक ही सबसे बड़ी ताकत बनेगी.
8/8
ट्रेड डील पर सरकार पर निशाना
राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि ये डील देश के किसानों, छोटे व्यापारियों और मजदूरों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.