Railway Bank Ssc Dominance This State People Get Most Government Jobs In India 8258925
रेलवे-बैंक, SSC में इस राज्य के लोगों का दबदबा! यहां के लोग पाते हैं सबसे ज्यादा सरकारी नौकरियां
Government jobs in India: भारत में सरकारी नौकरी पाने को लेकर काफी तगड़ा कॉम्पिटिशन है. लेकिन क्या आपको पता है कि किस राज्य के लोग सरकारी नौकरी हासिल करने में टॉप पर हैं?
भारत में सरकारी नौकरी पाना किसी बड़े सपने को पूरा करने जैसा है और इसके लिए लोग दिन-रात एक कर देते हैं. क्योंकि आज के समय में सरकारी नौकरी को लेकर बेहद कड़ा कॉम्पिटिशन है.
People are also watching
2/6
सरकारी नौकरी में कौन सा राज्य अव्वल?
आजकल कॉम्पिटिशन इतना ज्यादा है कि एक पद के लिए लाखों की आबादी में लोग अप्लाई करते हैं और सिर्फ गिने-चुने लोग ही सेलेक्ट होते हैं. ऐसे में कई लोगों के मन यह सवाल आता है कि आखिर वह कौन सा राज्य है, जहां के लोग सबसे ज्यादा सरकारी नौकरियां हासिल करते हैं.
3/6
सरकारी नौकरियों में टॉप पर राज्य
बीते कुछ सालों में सरकारी नौकरियों के डेटा को लेकर एक रिपोर्ट आई थी. जिसके मुताबिक, यूपी के लोग सबसे ज्यादा सरकारी नौकरियों के लिए चुने गए हैं. हालांकि इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यूपी की आबादी को बताया जाता है.
4/6
ये हैं पूरी लिस्ट
इस मामले में उत्तर प्रदेश टॉप है, यहां के लोग सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी के लिए चुने जाते हैं. वहीं दूसरे नंबर पर राजस्थान है. तीसरे स्थान बिहार है और इसके बाद केरल और महाराष्ट्र के लोग सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी हासिल करते हैं.
5/6
ये राज्य रेलवे और SSC नौकरियों में टॉप पर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार और यूपी के लोगों का सबसे ज्यादा बैंक, रेलवे और SSC की नौकरियों में बोलबाला है. इन्हीं फील्ड में यहां के लोग सबसे अधिक फॉर्म भरते है और सेलेक्ट होते हैं.
6/6
डॉक्टर- इंजीनियर फील्ड में इन राज्यों का बोलबाला
वहीं अगर दूसरी फील्ड की नौकरियों पर ध्यान दें जैसे डॉक्टर और इंजीनियर, तो इनमें केरल और कर्नाटक के लोग सबसे ज्यादा आगे रहते है. इसके अलावा रिसर्च सेक्टर में आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के लोग सबसे ज्यादा दिखाई पड़ते है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.