साइड लोअर पर RAC यात्री के साथ साइड अपर वाला कहां बैठेगा?
साइड लोअर पर 2 RAC यात्री हाफ-हाफ सीट शेयर करके बैठते हैं और सुबह 6 से रात 10 बजे तक साइड अपर कंफर्म टिकट वाला भी नीचे आकर बैठ सकता है. लेकिन रात 10 बजे के बाद उसे अपनी सीट पर जाना होगा क्योंकि RAC वाले सोने के लिए जगह लेंगे. रेलवे का कोई सख्त नियम नहीं है, ये आपसी समझ पर निर्भर करता है.