हड्डियों को दे मजबूती-
सूखे हुए अंगूर (किशमिश) को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है. यह सिर्फ खीर या मिठाइयों के लिए नहीं, बल्कि सर्दियों में शरीर को ऊर्जा और हड्डियों को मजबूती देने के लिए भी उपयोगी है. आयुर्वेद की मानें, तो जब अंगूर सुखते हैं, तो उनके पोषक तत्व और ऊर्जा चार गुना तक सघन हो जाते हैं, जिससे थोड़ी-सी मात्रा में भी शरीर को भरपूर फायदा मिलता है. इसे मधुर रस, गुरु, और स्निग्ध गुण वाला माना गया है, जो मुख्य रूप से वात और पित्त दोष को संतुलित करता है