नरगिस और राजकपूर
हिंदी सिनेमा के शुरुआती दौर में शामिल खूबसूरत अभिनेत्रियों में नरगिस का नाम भी शामिल है. असली नाम था कनीज फातिमा राशिद. नरगिस की शादी भले ही सुनील दत्त से हुई हो लेकिन राजकूपर से रिलेशनशिप के अफवाहों से भी खूब बाजार गर्म हुआ था. जहां एक ओर नरगिस की खूबसूरती का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था. उधर एक के बाद एक हिट फिल्में देकर एक्ट्रेस अपनी अदायगी को लेकर भी चर्चा में बनी हुई थीं.