बेटी के लिए राजस्थान सरकार की खास योजना
बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मोदी सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती हैं. राज्य सरकारें भी अलग से ऐसी योजनाएं चला रही हैं, जिनमें बेटियों को पढ़ाई और शादी के लिए कैश की मदद मिलती है. राजस्थान में ऐसी ही एक योजना चल रही है. इसका नाम 'मुख्यमंत्री राजश्री योजना' है. इसके तहत पात्र लड़कियों को उनके जन्म से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई के लिए कुल छह किस्तों में 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है.

