Rajasthan Jalore Panchayat Bans Smartphone For Women Know Reason 8242573
इन गांवों की बहू-बेटियां नहीं चला सकेंगी स्मार्टफोन, पंचायत ने सुनाया अजीबोगरीब फरमान, जानें वजह
Unique Rules: यहां की पंचायत ने 15 गांवों में महिलाओं के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंध लगाया है. ये नया नियम 26 जनवरी से लागू होगा, आइए जानते हैं यह अजीबोगरीब फैसला किस कारण सुनाया गया?
राजस्थान के जालोर जिले में एक पंचायत ने ऐसा फैसला लिया है, जिसने विवाद पैदा कर दिया. दरअसल, पंचायत ने 15 गांवों की बहू-बेटियों के लिए कैमरे वाले फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगी दी है.
People are also watching
2/7
बहू-बेटियों के स्मार्टफोन चलाने पर लगाई रोक
पंचायत के मुताबिक, यह प्रतिबंध 26 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा. इस दिन के बाद से महिलाएं कैमरा वाले फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी. उन्हें केवल की-पैड (बटन वाला) मोबाइल फोन रखने की अनुमति होगी.
3/7
किन-किन गांवों में लागू होगा ये नियम?
यह फैसला गाजीपुरा, पावली, कालड़ा, मनोजियावास, राजीकावास, दातलावास, राजपुरा, कोड़ी, सिदरोड़ी, आलड़ी, रोपसी, खानादेवल, साविधर, भीनमाल के हाथमी की ढाणी और खानपुर गांवों में लागू होगा.
4/7
घर से बाहर मोबाइल ले जाने पर भी पाबंदी
पंचायत के फैसले के अनुसार - महिलाएं शादी-समारोह, सामाजिक कार्यक्रम, रिश्तेदारों या पड़ोसियों के घर जाते समय भी मोबाइल फोन साथ नहीं ले जा सकेंगी. फिर चाहे वह स्मार्टफोन हो या कोई और फोन.
5/7
पढ़ाई करने वाली छात्राओं को कुछ छूट
अध्यक्ष सुजनाराम चौधरी ने बताया कि पढ़ाई करने वाली बच्चियां जरूरत पड़ने पर घर के अंदर मोबाइल का इस्तेमाल कर सकती हैं. लेकिन वे भी सार्वजनिक या सामाजिक कार्यक्रमों में मोबाइल लेकर बाहर नहीं जा सकेंगी.
6/7
पंचायत ने इस फैसले के पीछे क्या वजह बताई?
पंचायत का कहना है कि महिलाओं के पास मोबाइल होने से बच्चे उसका ज्यादा इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे उनकी आंखों पर बुरा असर पड़ता. इसी कारण मोबाइल यूज को नियंत्रित करना जरूरी समझा गया.
7/7
विरोध में कानूनी कार्रवाई की उठी मांग
यह फरमान आते ही लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है. इनका कहना है कि इस तरह के फैसले महिलाओं की आजादी और अधिकारों के खिलाफ हैं. कुछ संगठनों ने पंचायत के इस आदेश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई है. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.