Effective Homemade Powder To lose weight: बढ़ता वजन लगभग हर किसी के लिए समस्या बनता जा रहा है, अगर आप भी इससे परेशान हैं तो राजस्थानी वैद्य का एक नुस्खा आपके काम आ सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
1/7
बड़ी बीमारियों की जड़-
भारत में बढ़ते वजन से लगभग हर दूसरा इंसान परेशान है. ये न सिर्फ दिखने में भद्दा लगता है बल्कि अपने संग कई बीमारियां भी लाता है
2/7
राजस्थानी वैद्य का नुस्खा -
ऐसे मोटापे से छुटकारा पाने के लिए हम तरह-तरह की तरकीबें अपनाते हालांकि कई बार कुछ भी फायदा नहीं करता है, ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि इससे रातों-रात पीछा छूट जाए तो राजस्थानी वैद्य जगदीश का नुस्खा आपके बहुत काम आ सकता है
3/7
कुछ ही दिनों में चर्बी से मिलेगा छुटकारा-
राजस्थान के फेमस वैद्य जगदीश सुमन ने एक ऐसा उपाय बताया है जिसकी मदद से आप कुछ दिनों में पूरे शरीर की चर्बी को गायब कर सकते हैं. इतना ही नहीं वैद्य ने इस नुस्खे की गारंटी तक ले डाली है
4/7
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत-
इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको सिंबल की गोंद- 60 ग्राम, कीकर की गोंद- 100 ग्राम, चिलगोजा की गोंद- 100 ग्राम, सौंफ- 100 ग्राम, देसी अजवाइन- 100 ग्राम और जीरा- 100 ग्राम की जरूरत पड़ेगी
5/7
कैसे बनाएं-
सौंफ, जीरा, अजवाइन तो आपको आसानी से किचन में मिल जाएंगे बाकी बची चीजें आपको पंसारी के यहां मिल जाएंगी. इन चीजों को लाने के बाद सभी को बराबर मात्रा में लेकर मिक्सी में पील लें, जब इसका बारीक पाउडर बन जाए तो इसे एक डिब्बे में भरकर रख लें
6/7
कैसे करें सेवन-
अब इसके सेवन के लिए सोने से पहले इस पाउडर को गुनगुने पानी के साथ ले लें. आप चाहें तो सुबह उठकर भी इसे खाली पेट गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं. ये एक बेहद कारगर नुस्खा है जो तेजी से वजन कम करने में आपकी मदद करेगा
7/7
Disclaimer:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.