रकुल प्रीत कंट्रोवर्सी
Rakul Preet Gir National Park Controversy: गुजरात के गिर नेशनल पार्क से एक वीडियो सामने आया है जिसमें रकुल प्रीत जंगल में घूमती दिखाई दे रही हैं, इसके बाद सेलेब्स के बैन ज़ोन में जाने को लेकर बहस छिड़ गई है. दरअसल, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के प्रमोशन में बिज़ी हैं. इसी कड़ी में वो हाल ही में गिर नेशनल पार्क में गाड़ी से उतरकर जंगल में घूमती नज़र आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग तीखी आलोचना करने लगे. इस मुद्दे पर बवाल बढ़ता देख अब वहां के अधिकारियों ने सफाई दी है.