ayodhya-14
सुप्रीम कोर्ट कुछ ही देर में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में शनिवार को अपना फैसला सुनाएगा. न्यायालय की वेबसाइट पर एक नोटिस के माध्यम से शुक्रवार की शाम दी गई. जानकारी के अनुसार प्रधान न्यायधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ शनिवार को सवेरे साढ़े दस बजे फैसला सुनाएगी. अयोध्या मामले पर शनिवार को आने वाले फैसले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. अयोध्या में विवादित परिसर के एक किलोमीटर की रेंज में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है. सभी मोहल्लों और आने-जाने के रास्तों में बैरिकेडिंग करके पुलिस और जवान तैनात किए गए हैं. वहीं,चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है. जबकि बाकी जजों की और उनके आवास समेत सुप्रीम कोर्ट परिसर और आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के चलते शनिवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया में कोई क्लास नहीं होगी. सूत्रों ने बताया कि अयोध्या मामले पर शनिवार को आने वाले फैसले के मद्देनजर एहतियाती उपाय के तहत प्रशासन ने यह फैसला लिया है. यह सभी तस्वीरें एएनआई से ली गई हैं.






