कौन था मेघनाद?
रामायण काल में रावण ने माता सीता का छल से हरण किया और उन्हें अशोक वाटिका में कैद करके रखा. माता सीता को रावण की कैद से वापस लाने के लिए भगवान राम ने वानर सेना के साथ मिलकर लंका पर चढ़ाई की. राम-रावण के बीच हुए इस युद्ध में कई योद्धा शामिल थे जिसमें रावण का पुत्र मेघनाथ भी था. जो कि बहुत ही पराक्रमी था और उसने देवताओं के राजा इंद्र को हराया था इसलिए उसे इंद्रजीत भी कहते थे.