Ramayan vs Dhurandhar 2
Ramayan vs Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को रिलीज़ हुए एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन बावजूद इसके लोगों के बीच क्रेज़ बना हुआ है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. लेकिन अगर आपको भी ऐसा लगता है कि इस फिल्म के रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाएगा तो शायद ये सोच गलत है. अभी इसे कमाई का ट्रेंड सेट करने में कई टेस्ट पास करने होंगे, क्योंकि शाहरुख खान की किंग, यश की टॉक्सिक, प्रभास की स्पिरिट जैसी फिल्मों में इतना दम है कि सामने वाले को टिकने में काफी मशक्कत करनी होगी.