भारत के हाथ लगा रेयर अर्थ एलिमेंट्स
स्मार्टफोन, लैपटॉप, मैग्नेट इलेक्ट्रिक व्हीकल (EVs) और क्लीन एनर्जी (पवन टर्बाइन और सोलर पैनल) जैसे कई आधुनिक डिवाइस बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला दुर्लभ खनिज यानी Rare Earth Elements पर अब भारत की भी हिस्सेदारी होगी. भारत REE के इंपोर्ट पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी घरेलू संभावनाओं को तलाश रहा है. रेयर अर्थ एलिमेंट्स को लेकर भारत का रेगिस्तानी इलाके में जैकपॉट लगा है. यहां बंजर जमीन के नीचे रेयर अर्थ एलिमेंट्स का भंडार मिला है. इनकी कीमत अरबों में बताई जा रही है.