65 करोड़ से ज्यादा कीमत पर नीलाम हो सकता है अमेरिका का ये सिक्का
कहते हैं शौक बड़ी चीज है. आपने किसी आर्किलॉजिकल म्यूजियम या आर्ट गैलरी में पुराने सिक्कों का कलेक्शन जरूर देखा होगा. कुछ खास लोग होते हैं, जिन्हें आर्ट पीस, एंटीक चीजों और पुराने सिक्कों के कलेक्शन का शौक होता है. इसे टेक्निकल टर्म में Numismatists यानी मुद्राशास्त्र कहते हैं. ज़्यादातर लोग जब कभी पुराने सिक्कों पर नज़र डालते हैं, तो उन्हें आमतौर पर ये छुट्टे पैसे लगते होंगे.